मऊ के लाल की थाईलैंड मे गयी हत्या, परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

By: Khabre Aaj Bhi
May 21, 2018
363

कोपागंज मऊ –थाईलैंड कमाने गए युवक की हत्या के सबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने व स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही के सम्बन्ध में वहा रह रहे सम्बन्धियों को कोई जानकारी नहीं देने को लेकर परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगायी है। बताते चले की कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा कोहना निवासी रविंद्र यादव का पुत्र चंदन उम्र 21 वर्ष नवंबर 2017 में कमाने के लिए थाईलैंड गया था। जहां वह खोनसेन शहर में रहकर कोई रोजगार करता था। परिवार वालों को मिली सूचना के अनुसार, चंदन रविवार को सुबह काम पर निकला तो शाम को वापस नहीं लौटा।उसके साथियों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को उसके साथियों को सूचना मिली कि पास के एक जंगल में चंदन की लाश पेड़ से लटकी है। उसके हाथ और पैर तोड़कर पेड़ पर टांग दिया गया था। चंदन के रिश्तेदार का एक लड़का सुनील भी थाईलैंड में रहता है।सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। पुष्टि के बाद सुनील ने चंदन के पिता को फोन पर खबर दी।इसके बाद से पोस्टमार्टम के बाद लाश नहीं मिलने व पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों के बारे में वहा पर मौजूद सम्बन्धियों को कोई जानकारी न देने को लेकर मृतक चन्दन के पिता रविंद्र यादव ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने अनुरोध किया है की हत्यारो के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही हो और उन्हें न्याय मिल सके।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?