सैकड़ों की संख्या में महिलाओं गंगा में डुबकी लगा अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 10, 2020
224


गहमर : जीवित्पुत्रिका ब्रत (जिउतिया)पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं गंगा में डुबकी लगा अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना की।स्थानीय गांव के नरवा गंगा घाट पर जीवित्पुत्रिका ब्रत पर गुरुवार के दोपहर से ब्रती महिलाओं का आगमन शुरू हो गया।गांव के अलावा अगल बगल के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचकर गंगा स्नान करने के साथ पूजा अर्चना कर अपने पुत्रों के दीर्घायु का आशीर्वाद लिया। महिलाओं की काफी भीड़ के चलते घाट पर पैर रखने की जगह नहीं थी।लगभग यही स्थिति पश्चिमी पंप कैनाल घाट,सोझवा घाट,बाघमारा, पंचमुखी,आदि घाटों पर भी रही।भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए सभी घाटों पर पुलिस प्रशासन चुस्त रहा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?