आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर जुटाई जाएंगे कोरोना संक्रमण की जानकारी

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 07, 2020
262

सेवराई : तहसील क्षेत्र के दस गांव के ग्यारह हजार की आबादी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर जुटाई जाएंगे कोरोना संक्रमण की जानकारी। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रविरंजन के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव एवं संदिग्ध लोगों की जानकारी के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम करेंगी। दस आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं पर एक सुपरवाइजर भी नियुक्त होगा। विभाग द्वारा इसकी सारी कवायदे पूरी कर ली गई हैं। बताया कि तहसील क्षेत्र के रक्सहां, उसिया, चित्रकोनी, दिलदारनगर, आदि सहित कोरोना संदिग्ध करीब दस गांव के ग्यारह हजार आबादी में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीम बनाकर काम करेंगी। एक टीम में एक आंगनबाड़ी और एक आशा कार्य करेंगी। अपने अपने क्षेत्र के घर घर जाकर 60 साल से ऊपर बुजुर्ग और 10 साल से नीचे बच्चों सहित घर में रह रहे लोगों की जानकारी के साथ ही कोरोना संक्रमण के लक्षण की पड़ताल करेंगी। इसकी निगरानी के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति भी की गई है जो स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से होंगे। इससे क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव में भी मदद मिलेगी और संदिग्ध व्यक्तियों तक भी पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?