सतराम गंज बाजार के उप डाकघर बनने लगा आधार कार्ड

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 03, 2019
269

By: संदीप शर्मा

 गाजीपुर : सेवराई स्थानीय तहसील मुख्यालय के सतराम गंज बाजार उप डाकघर में आधार कार्ड बनाना शुरू होने से लोगों में हर्ष।

बीते कई महीनों से कई सरकारी और गैर सरकारी कार्य में प्रयोग होने वाले अति महत्वपूर्ण आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत झेलना पड़ता था। आधार कार्ड बनाने का एकमात्र केंद्र उप डाकघर होने के बावजूद आधार कार्ड न बनने से लोगों को काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसके साथ ही लोग कई महत्वपूर्ण योजनाओं से भी वंचित रह जाते थे। गुरुवार को तकनीकी खराबी दूर करते हुए स्थानीय उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। उप डाकपाल पोस्ट मास्टर ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए तकनीकी खराबी के कारण कारण रुका हुआ था जो गुरुवार से शुरू हो गया है। लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?