आगामी त्योहारों के मद्देनजर किया फ्लैग मार्च

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 03, 2019
266

थानाध्यक्ष बौंडी ने अपने पूरे दलबल के साथ दिलाया सुरक्षा का अहसास 

By: मेंराज अहमद 

बहराइच(फखरपुर)थाना बौंडी के थानाध्यक्ष बी0 एन0 सिंह ने अपने हमराहियों व पी0 यस0 सी0 के नवीं बटालियन मुरादाबाद के जवानों के साथ बौंडी से चलकर खैरा, कंदोसा , नन्दवल होते हुए सँगवा तक मोटरसाइकिल से चलकर फ्लैग मार्च किया। व लोगों को शान्ति पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। 

मालूम हो कि इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है।जिसमें नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, भइया दुइज आदि त्योहारों का होना है। जिसमें प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता है। इसी क्रम में आज थाना बौंडी की फोर्स ने अपने थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का कड़ा संदेश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष बौंडी बी0 एन0 सिंह, एस0 आई0 विपिन कुमार सिंह, सिपाही प्रदीप सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुनील यादव, महिला आरछी  अर्चना यादव, आकांक्षा आदि तमाम पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

                    

      


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?