जलजमाव होने के कारण आवागमन करने वाले लोगो एवं स्थानीय नागरिकों को परेशान

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 28, 2019
268

सेवराई:  भदौरा गोड़सरा मुख्य मार्ग पर गोड़सरा  बस्ती के पास जलजमाव होने के कारण आवागमन करने वाले लोगो एवं स्थानीय नागरिकों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गोड़सरा भदौरा मुख्य मार्ग पर गोड़सरा बस्ती के पास समुचित जल निकासी न होने और नालियो की साफ सफाई न होने से घरों का गंदा पानी सड़को पर बह रहा है।  कई बार सम्बंधित अधिकारियों को सूचना देने के वावजूद कोई संज्ञान लेने वाला नही है जिससे लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। मुख्य मार्ग और आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां सैकड़ो वाहन चालक और राहगीर आवागमन करते हैं। लेकिन रास्ते पर जलजमाव होने से आये दिन लोग गिरकर चोटहिल होते रहते हैं। गांव निवासी प्रेमचंद राम, विनोद कुशवाहा, माना राम, राजू कुमार, नंदू जी, गुडडू आदि ने बताया कि नाली निकासी के लिए लगा सीमेंटेड पाइप फुट गया है और उसमें गन्दगी भर गई है जिससे पानी की निकासी नही हो रही और गन्दा पानी सड़को पर ही बह रहा है। कई बार ग्राम प्रधान एवं सम्बंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन नतीजा सिफर रहा। इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू खां ने बताया कि ग्राम निधि का खाता बन्द हैं जिससे ग्राम के सभी विकास कार्य रुके हुए हैं। निधि खाते के संचालन के साथ ही पाइप का निर्माण करा दिया जाएगा। सफाई कर्मियों को नियमित सफाई के लिए लगाया गया हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?