गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर गौ तस्कर घायल/गिरफ्तार, 06 गोवंश बरामद

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 18, 2025
45

गाजीपुर : जनपद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर जनपदीय शातिर गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ में 4 बदमाशों को घायल/गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 03 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप वाहन मय 06 गोवंश बरामद किया है।

दिनांक 18.11.25 को थाना बिरनो पुलिस और स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में एक तेज रफ्तार पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गई, जिसमें 4 बदमाश घायल हो गए।

गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों का विवरण

 मो0 सुहेल खान पुत्र सलाम खान ग्राम शेरघाटी थाना अमास जनपद गया बिहार उम्र 22 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)

 शशिकान्त राणा पुत्र स्व0 घुरबटोर ग्राम चिलबीली थाना धीना जनपद चन्दौली (घायल/गिरफ्तार)

युवराज कुमार पुत्र भुल्लर ग्राम कोल्हनामऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर (गिरफ्तार)

- रंजीत कुमार पुत्र सन्जू कुमार ग्राम कोल्हनामऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर (घायल/गिरफ्तार)

- अजीत यादव पुत्र बैजनाथ यादव ग्राम लख्नोडीह थाना आशपुर देवसरा प्रतापगढ (गिरफ्तार)

- सर्वेस यादव पुत्र रामफेर यादव ग्राम लख्नोडीह थाना आशपुर देवसरा प्रतापगढ (गिरफ्तार)


- 03 अदद अवैध तमंचा .315 बोर

- 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर

- 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर

- 01 अदद पिकअप वाहन

- 06 गोवंश

- 01 अदद स्कॉर्पियो

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

- स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा मय टीम

- थानाध्यक्ष बिरनो बालेंद्र कुमार मय टीम

- थानाध्यक्ष जंगीपुर अतुल मिश्रा मय टीम


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?