भारतीय मजदूर संघ एवं संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्रियों का जौनपुर में भव्य स्वागत

By: Mohd Haroon
Sep 23, 2025
602

जौनपुर।भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल उपाध्याय जी एवं संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री योगेश कुमार उपाध्याय जी के जौनपुर आगमन पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री विवेक सिंह जी द्वारा मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री फूलचंद भारती, श्री राघवेंद्र उपाध्याय, श्री पवन कुमार, श्री रंजन यादव, व श्री बसिष्ठ नारायण तिवारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री अनिल उपाध्याय जी ने पूर्वांचल व दक्षिणांचल वितरण निगम के निजीकरण का विरोध किया व \\\"उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम\\\" की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद दिया।श्री योगेश उपाध्याय जी ने GST सुधारों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद प्रकट किया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।भारतीय मजदूर संघ एवं संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ मजदूर हितों की रक्षा हेतु संकल्पित हैं।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?