कोबरा वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकैडमी के 9 खिलाड़ियों ने 69वी मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दम, 3 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

By: Mohd Haroon
Sep 12, 2025
34

जौनपुर ।चंदौली के नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित मण्डलीय माध्यमिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता में कोबरा वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकैडमी, जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।अंडर-14 वर्ग में 38 किलो भार वर्ग में आदित्य दबगरवाल ने स्वर्ण पदक और 35 किलो भार वर्ग में सोनाक्षी कन्नौजिया ने रजत पदक जीता।अंडर-17 वर्ग में 35 किलो भार वर्ग में आयुषी ने स्वर्ण पदक और रजत मौर्य ने रजत पदक अपने नाम किया।वहीं अंडर-19 वर्ग में 42 किलो भार वर्ग में अनुष्का गुप्ता ने स्वर्ण पदक, 44 किलो भार वर्ग में अंतिम साहू, 49 किलो भार वर्ग में विशाखा, 59 किलो भार वर्ग में आकाश यादव, और 63 किलो भार वर्ग में अश्वनी गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर जौनपुर का नाम मंडल स्तर पर रोशन किया।इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 3 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय माध्यमिक प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर को मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।कोच अमन दबगरवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि वे राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जौनपुर का मान बढ़ाएँगे।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?