6 घंटे का हुआ मॉक ड्रिल,आपदा नियंत्रण विभाग को लेकर एसडीएम ने कराई मॉक ड्रिल

By: Izhar
Jun 27, 2025
14

सेवराई/गाजीपुर : जनपद में आपदा नियंत्रण के तहत बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। आपदा नियंत्रण विभाग को लेकर सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि आज तहसील क्षेत्र के रामपुर में मॉक ड्रिल कराई गई है। ताडीघाट और रामपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार के नेतृत्व में 6 घंटे का मॉक ड्रिल हुआ। टीम ने कथित बाढ़ से प्रभावित करीब एक दर्जन लोगों और पशुओं का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

मॉकड्रिल के दौरान आपदा मित्रों ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को बाढ़ राहत शिविर तक पहुंचाने का अभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग ने डूबते लोगों के प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया। इस दौरान बाढ़ के कारण तटवर्ती इलाके में स्थित मकान ढहने पर बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया गया। वही सेवराई क्षेत्र में बाढ़ में फंसे नाव सवारों के रेस्क्यू का मॉक एक्सरसाइज किया गया। इस अभ्यास में एनसीसी कैडेट, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपदा विभाग, सिंचाई, राजस्व विभाग, पुलिस और अग्निशमन विभाग ने हिस्सा लिया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?