क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित ,विगत वर्षों के लक्ष्य और विकास कार्यों पर चर्चा हुई

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 11, 2025
91


सेवराई/गाजीपुर  : तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक परिसर में आज क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक आयोजित की गई जिसमें वित्तीय वर्ष 2025- 26 में कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा किया गया एवं विगत वर्षों के लक्ष्य और विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

खुली बैठक के दौरान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान एवं सचिव और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना ही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लेबर बजट बढ़ाने के लिए शासन से प्रस्ताव रखने की बात कही। वही संबंधित सचिवों से मनरेगा के तहत ग्राम प्रधानों से अधिक से अधिक कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख नरगिस खान के द्वारा किया गया । क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्य को लेकर अपनी बात रखी। ब्लॉक मिशन प्रबंधक निधि उपाध्याय के द्वारा समूह के द्वारा चलाए जा रहे हैं महिलाओं के उत्थान के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई एवं संस्कार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया। खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने विगत वर्ष के बजट और लक्ष्य के सापेक्ष कराए गए विकास कार्यों पर आय ब्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर एड़ियों आइएसबी जगदीश केशरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, राम इकबाल सिंह यादव, रामप्रवेश मौर्य, बलिराम सिंह यादव, सुभाष सिंह यादव, उपेंद्र सिंह यादव आदि सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?