हिंदू कॉलेज जमानियां में संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

By: Vivek kumar singh
Nov 27, 2024
53


जमानियां/गाजीपुर  : हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस (26 नवम्बर) के पावन अवसर पर शिक्षार्थियों ने संविधान के सम्मान और लोकतंत्र की मजबूती हेतु शपथ लिया।कतारबद्ध शिक्षार्थियों को हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने संविधान की उद्देशिका को दुहरवाते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने भारतीय संविधान को सर्वश्रेष्ठ लिखित संविधान बताते हुए कहा कि हमारा संविधान भारत के हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी देता है और उन्हें सुरक्षित और संरक्षित करने की भी संरक्षा प्रदान करता है। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार ने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती ही है कि यहां आम आदमी भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। हमारे संविधान ने भारत को दुनिया का सबसे प्रमुख लोकतांत्रिक देश बनाया है।आज के इस पुनीत अवसर पर हम सब दृढ़ संकल्प के साथ भारत के संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हैं और इसे उत्तरोत्तर समृद्धि और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अपना उच्चतम देने को कृत संकल्पित रहने की आप सभी से अपील करता हूं।

कार्यक्रम में कैप्टन डॉक्टर अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ महेंद्र कुमार सत्य प्रकाश सिंह प्रदीप कुमार सिंह सूरज कुमार जायसवाल कमलेश प्रसाद दिग्विजय सिंह पप्पू कुमार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तथा हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने किया।


Vivek kumar singh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?