पूर्व प्रत्याशी पारस नाथ राय ने हजारों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

By: Sivprkash Pandey
Sep 29, 2024
254

सादात/गाज़ीपुर :  भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के पूर्व सांसद प्रत्याशी पारसनाथ राय ने ग्राम शिशुआपार, बड़ी मठिया, सोनहरा, टोडरपुर में सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का काम किया। पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ग्राम शिशुआपार में प्रद्युम्न राय के आवास पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय, विकास राय, रामजीत यादव, कुशल त्रिपाठी, दर्शन राय, संतोष मद्धेशिया, हिमांशु मद्धेशिया, किसन राय, घूरन राजभर, बनारसी राजभर, केशव प्रजापति, रामबली प्रजापती आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?