नवी मुंबई के पनवेल परिसर में बेटी ने रची जन्म देने वाली मां की हत्या की गहरी साजिश

By: Surendra
Sep 18, 2024
108

पनवेल शहर पुलिस वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री. नितिन ठाकरे के अथक प्रयास से सुलझी रहस्यमई हत्या की गुत्थी

पनवेल : नवी मुंबई : नवी मुंबई के पनवेल परिसर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक लड़की जिसका नाम प्रणाली है उसने अपनी ही जन्म देने वाली मां को मारने की साजिश रची और सफल भी हो गई। लेकिन पनवेल शहर पुलिस ने गहराई से जांच किया और जांच में आखिरकार यह बात सामने आई और उन्होंने साजिश रचने वाली लड़की के साथ शामिल दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है जो असली हत्यारे थे, जांच में पता चला कि लड़की ने यह कदम गुस्से में आकर उठाया था उसकी मां उसे बाहर जाने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोक रही थी। बेटी प्रणाली शादीशुदा है और उसकी एक पांच साल की बेटी है। पति से अनबन के कारण वह दो साल से पनवेल में रहने आ गई हैं। इस बीच मां प्रिया ने बाहर निकलने और फोन पर बात करने पर पाबंदी लगा दी थी। अगर वह बाहर जाती तो लगातार उसे फोन करना, उसका मोबाइल चेक करना। वह अपनी मां की बंदिशों से परेशान हो गई थी।

इस बीच इस मामले के आरोपी विवेक पाटिल ने प्रणाली को अपनी बहन मान लिया। विवेक को पैसों की जरूरत थी तो उसने उससे पैसों की मांग की। प्रणाली भी अपनी मां की बंदिशों से छुटकारा पाना चाहती है, इसलिए वह विवेक को 10 लाख देने को तैयार थी, बल्कि अपनी मां को मारने के लिए कहा। विवेक ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी। विवेक ने दोस्त विशाल पांडे की मदद से 13 सितंबर 2024 की शाम प्रिया की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी, जब वह अपने घर में अकेली थी। प्रिया का पति प्रह्लाद नाईक रात को घर आया तो प्रिया को बेहोश पाया। उन्होंने प्रिया को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पनवेल शहर पुलिस ने अचानक आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि प्रिया की गला घोंट कर हत्या की गई थी। अतः पुलिस उपायुक्त श्री. प्रशांत मोहिते, सहायक पुलिस आयुक्त श्री. अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में  पनवेल शहर पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री. नितिन ठाकरे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रवीण भगत, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश पवार,सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र घेवड़ेकर, पुलिस उप-निरीक्षक सुनील वाघ, mसुषमा पाटिल, स्वप्निल केदार, उपनिरीक्षक विनोद लभड़े, पो.हवा. परेश म्हात्रे, वाघमारे, वाइकर, भोसले, डोईफोडे, शेवाले, पाटिल, सोनवणे, जब पो.ना. महेश पाटिल और अन्य की टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त मुखबिरी के माध्यम से खोज शुरू की, तो आगे की जांच से पता चला कि विवेक और विशाल ने प्रिया की हत्या कर दी थी। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने प्रणाली द्वारा दी गई सुपारी के तहत प्रिया की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने प्रणाली को भी गिरफ्तार कर लिया। जब इन आरोपियों को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने आरोपियों को 23 सितंबर 2024 तक पुलिस हिरासत दे दी है और आगे की जांच पुलिस कर रही है ऐसी जानकारी पुलिस उपायुक्त मा. प्रशांत मोहिते द्वारा दिया गया।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?