ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं : भवानजी

By: Naval kishor
Aug 24, 2024
44


मुंबई  : वरिष्ठ बीजेपी नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सीएम पद पर रहने का अधिकार नहीं है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल अराजकता का गढ़ बन गया है।

उधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा  कि पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या के मामले को जिस प्रकार से वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दबाने की कोशिश की है, उसके बाद उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी के किसी बड़े लीडर या उनके बच्चों को बचाना चाहती है। तभी वहां की पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की है। सरकार ने पुलिस जांच को सही बताया और जब हाईकोर्ट के फैसले के बाद मामला सीबीआई को चला गया तो अस्पताल में सबूत को मिटने के लिए तोड़फोड़ की गई है।

   *भाजपा नेता भवानजी ने कहा कि ममता बनर्जी इस मामले को राजनीतिक करना चाहती हैं, तभी उन्होंने इस घटना के लिए वाम और राम को जिम्मेवार बताया। इससे ममता बनर्जी को हिंदू और भारतीय संस्कृति के प्रति सोच दिखती है। वह भाजपा का नाम लेतीं लेकिन उन्होंने राम का नाम लिया क्योंकि राम भारत की एक संस्कृति है। 

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए भवानजी ने कहा कि आज उन्हें कौन सी ताकत कोलकाता जाने से रोक रही है। जब हाथरस में घटना होते हैं तो राहुल कहते है कि उन्हें कोई ताकत हाथरस जाने से रोक नहीं सकती है लेकिन अब वो चुप हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा व महिला डॉक्टरों की इज्जत से जुड़ा है। 


Naval kishor

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?