डाक कर्मचारी द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

By: Surendra
Jul 01, 2024
201


पनवेल :  नेशनल यूनियन ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज और एन ए पी  ई पी-3, पोस्टमैन, एमटीएस और जी डी एस नवी मुंबई डिवीजन, वाशी ने एक संयुक्त द्विवार्षिक सम्मेलन और मेधावी समारोह का आयोजन किया। 

यह रविवार 30 जून 2024 को नवीन पनवेल में किया गया था। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं श्रमिक नेता महेंद्रशेठ घरत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.  गौरव उदगार घरत ने कहा कि "कार्यकारी वर्ग और श्रमिक वर्ग के बीच समन्वय बहुत अच्छा है और उसी के कारण हम आज तक इस संघ में एकता का माहौल देख सकते हैं।"

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरन्या मैडम डीपीएस नवी मुंबई क्षेत्र, मुहम्मद सईद वरिष्ठ अधीक्षक नवी मुंबई डिवीजन, प्रकाश शेवाले वरिष्ठ अधीक्षक नवी मुंबई, अभिजीत इचके वरिष्ठ अधीक्षक पुणे पूर्व डिवीजन, संथिल पिल्लई उप अधीक्षक मुख्यालय, नितिन येवला डीडीएससीओ थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील झुंजरराव, महासचिव निसार मुजावर, टीएन रहाटे संतोष कदम जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?