होली मिलन समारोह: जज,डीएम, एसपी ने खेला होली

By: Sivprkash Pandey
Mar 27, 2024
288

गाजीपुर : पुलिस परिवार द्वारा  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के मौजूदगी में पुलिस लाइन गाजीपुर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश , जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह  द्वारा पुलिस परिवार के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंग, गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई तथा सभी के बीच गुझिया और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गाज़ीपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?