पुलिस चेकिंग में शराब के साथ युवक गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 11, 2018
345

उत्तर प्रदेश: सेवराई तहसील छेत्र के गहमर पुलिस ने सोमवार की सुबह गाड़ी चेकिंग के दौरान बड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को 40 सीसी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक को चालान कर  जेल भेजें दिया।                                                प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवराई चौकी इंचार्ज रमेश कुमार अपने हमराहियों के साथ सोमवार की सुबह भदौरा तिराहा के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति एक झोला लेकर आते दिखाई दिया । अचानक पुलिस को देखकर ब्यक्ति भयभीत होकर भागने लगा तब तक पुलिस ने युवक को दौड़ा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया ।पकड़े गए ब्यक्ति की पुलिस ने जब तलाशी लीया तो उसके पास झोले में 40 सीसी अंग्रेजी 8 PM शराब बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गिरजा बिंद पुत्र शिवनाथ बिंद निवासी करवनिया डेरा सेवराई के रूप में हुआ।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज सेवराई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरजा बिंद पुत्र शिवनाथ बिंद को शराब लेकर जाते समय पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।पकड़े गए अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?