ट्रस्ट आर एस क्लब के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन

By: Izhar
Feb 23, 2024
193

सेवराई/गाजीपुर  : तहसील के स्थानीय बाजार में ट्रस्ट आर एस क्लब दुर्गा पूजा क्लब के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत मुख्य पुजारी पंडित कृष्णानंद पांडेय के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। उसके बाद भंडारा शुरू किया गया।

ट्रस्ट आर एस क्लब श्री दुर्गा पूजा समिति भदौरा के अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद जन लोक कल्याण की कामना के लिए प्रतिवर्ष विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में आज आर एस क्लब श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वधाम में भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ का प्रसाद ग्रहण किया जाए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शोभनाथ जायसवाल, उपाध्यक्ष अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री रंजीत वर्मा, सचिव नीरज गुप्ता आदि ने सराहनीय योगदान दिया। व्यवस्थापक सोहन सेठ ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?