विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

By: Izhar
Jan 19, 2024
261


सेवराई /गाजीपुर  : तहसील क्षेत्र के देहवल (हुसैनाबाद)गांव में विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अभिनव सिंहा  ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों के द्वारा महिलाओं की गोद भराई का रस्म अदायगी किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिंहा  ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। मौके पर गांव के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया।


देहवल (हुसैनाबाद)ग्राम प्रधान एनामुद्दीन खान  ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं बुके भेटकर स्वागत सम्मान किया। देहवल पंचायत भवन पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिंहा ने  कहाकि आज प्रदेश में पात्रों को आवास, आयुष्मान योजना, शौचालय, किसान सम्मान निधि देकर गरीब परिवार को मजबूत किया जा रहा है। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजना को जन-जन तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार बिना किसी भेद भाव के प्रत्येक पात्र नागरिक को सीधे लाभ मील रहा है। हमारी सरकार मे हर वर्ग को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओ का लाभ बिना किसी बिचौलिओ के सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। किसान हो या अन्य सभी वर्गो के हितो का ध्यान रखा जा रहा है।भारत पहले कमजोर देश माना जाता था अब हमारा देश विकास मे अग्रणी है। जिसका लोहा पूरी  दुनिया मानती है। उत्तर प्रदेश मे बड़े इन्वेस्ट हो रहे है। हमारी सरकार पर जनता को पुरा भरोसा है। देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित हाथो में है।हमारी सरकार वादे भी करती है व उसे पुरा भी करती है। मोदी सरकार शिलान्यास भी करती है उसका उद्घाटन भी करती है। ग्राम प्रधान एनामुद्दीन खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जोखन सिंह यादव, संग्राम सिंह यादव, त्रिभुवन सिंह कुशवाहा, एकबाल अंसारी, अनिरुद्ध राम,गनेश राम, अशोक राम, द्वारिका राम, अशोक कुमार पटेल, पंचायत सहायक इमरान खान तपेसर राम ,राजन कुमार भारती के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?