मुबंई केआस-पास के इलके मे मचछरो का प्रकोप मलेरिया-डेंगू से 6 की मौत, 900 बीमार

By: Izhar
Sep 02, 2018
404

मुंबई : मुंबई और आस-पास के इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। डेंगू और मलेरिया की चपेट में आकर अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें लेप्टो भी जोड़ दें तो मरने वालों की संख्या 8 हो जाती है। 900 से अधिक लोग इन बीमारियों से पीड़ित हैं। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने लोगों से सावधान रहने और अपने आस-पास मच्छर न पनपने देने की बात कही है।                महानगर मुंबई में मच्छर जनित बीमारियां खासकर डेंगू-मलेरिया की समस्या किस कदर बढ़ रही है, इसका अंदाजा आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। मनपा स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में मच्छर जनित बीमारियों के कुल 957 मामले सामने आए हैं। इसमें से 153 डेंगू के हैं, जबकि 804 मलेरिया के। औसत निकालें तो मुंबई में हर घंटे कोई न कोई डेंगू या मलेरिया की चपेट में आ रहा है। मलेरिया और डेंगू से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला बांद्रा का है, जहां 35 वर्षीय एक व्यक्ति की जान डेंगू के कारण गई है। मामले को देखते हुए प्रशासन ने उपरोक्त इलाके में 1169 घरों के 6752 लोगों की जांच कराई।.        विशेषज्ञों के अनुसार, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पानी जमा हो रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में मलेरिया और डेंगू के मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मनपा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त में लगातार बारिश नहीं होती है। थम-थम कर होने वाली बारिश के कारण पानी का जमाव होता है, जिसमें मच्छर पनपते हैं.      बचाव के मद्देनजर घर के आसपास और घरों में रखे बर्तनों की नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए। जहां कहीं भी पानी लगने की संभावना हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर जांचते रहना चाहिए।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?