एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

By: Izhar
Dec 19, 2023
139

सेवराई / गाजीपुर : एसडीएम ने गहमर धान क्रय  केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप । 

एसडीएम को निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ने बताया कि खरीदे गए धान का परिवहन केवल एक वाहन से होने के कारण धान को मिलो पर भेजने में समय लग रहा है। जिसके लिए जिलास्तरीय संबंधित अधिकारियों से वार्ता किया गया की ट्रक की संख्या और बढ़ाई जाए। जिससे किसानों का धान सही समय से खरीद कर उन्हें मिलो तक भिजवाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी संजय यादव ने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही चेताया कि किसानों से धान खरीद में की गई लापरवाही पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?