नाबालिग को लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार,शादी का दिया था झांसा

By: Sivprkash Pandey
Dec 15, 2023
352

गाजीपुर : बहरियाबाद स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास से एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर  भागने वाले एक युवक को  स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक  मऊ जिला के थाना रानीपुर  अंतर्गत सचुई गांव निवासी विकास चौबे पुत्र परशुराम  चौबे  ने एक नाबालिग युवती को शादी का  झांसा देकर फरार हो गया था। लड़की के परिजनों ने  इस मामले  में बीते दिनों बहरियाबाद थाने में केस दर्ज कराया था।

पीड़ित पक्ष का आरोप था कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर युवक ने शादी का  भी झांसा दिया था। पीड़िता उसके बहकावे में आ गई। बहरियाबाद पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर  वांछित आरोपी विकास चौबे को  14 दिसंबर को  बहरियाबाद स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पाक्सों एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई  क्षेत्राधिकारी सैदपुर व  प्रभारी निरीक्षक  थाना बहरियाबाद वीरेंद्र कुमार बरवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, मु कांस्टेबल संजना गौतम, सिपाही विवेक कुमार पटेल व विनय कुमार ने की है। युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा  रही है।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?