To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
जौनपुर : 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार पार्टी के सभी प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए जिला व प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में जितेन्द्र अग्रहरी (बंटी) को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। रोहित सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तथा डॉ. जे बी सिंह को पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला। उक्त तीनों पदाधिकारी जनपद जौनपुर के निवासी हैं जो कि आम आदमी पार्टी जौनपुर में कार्यरत हैं।
उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र जारी होने पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हींच नारायण तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, पंचायत प्रकोष्ठ डॉ. विनोद सिंह वत्स, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, महासचिव पूजा सिंह, महासचिव विनोद प्रजापति, सचिव विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, शशिधर चौहान, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह आदि ने बधाई दिया।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers