गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास घेरने दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 29, 2018
376

By: मारूफ़ अहमद.                              उत्तर प्रदेश: सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार स्थित गोपाल राय के कटरे में मंगलवार को कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें मोदी सरकार के राफेल डील महाघोटाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर 30 अगस्त गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अहमद शमशाद खान के नेतृत्व में भारी संख्या में यूथ दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन आयोजन में हिस्सा लेंगे। सभा को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अहमद शमशाद खान ने बताया कि राफेल डील खरीद परोख्त में महा घोटाला की जांच के लिए प्रधानमंत्री का आवास घेरा जाएगा। प्रधानमंत्री आवास पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में भारी संख्या में युद्ध दिल्ली के लिए गुरुवार 30 अगस्त को रवाना होंगे।

इस मौके पर विनोद कुमार सिंह, बलवंत सिंह सिकरवार, जे पी तिवारी, त्रिभुवन सिंह जावेद, इदरीश आदि लोग मौजूद रहे


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?