केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेसियों ने की अनोखी पहल

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 29, 2018
406


रिपोर्ट: मारूफ़ अहमद

उत्तर प्रदेश: सेवराई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में केरल बाढ़ पीड़ितों को राहत हेतु कांग्रेस जनों द्वारा मंगलवार को मुहिम चलाते हुए तहसील मुख्यालय के सैकड़ों दुकानों पर भिक्षाटन करके धन एकत्रित किया गया। एकत्रित किए गए धन को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलवंत सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय के मुख्य चौराहे से लेकर यूनियन बैंक तक सैकड़ों दुकानों पर घूम घूम कर लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भिक्षाटन किया गया। भिक्षाटन करके जुटाए गए 3036  रुपए केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करने की पहल की गई है। लोगों को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद खान ने बताया कि केरल के लोगों पर एक दैवीय आपदा है भारत के नागरिक होने के कारण हमारा दायित्व है कि केरल में फंसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हम सभी को मिलजुल कर आगे आना चाहिए। और पीड़ितों के लिए बढ़-चढ़कर हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि केरल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

भिक्षाटन करने वाले में मुख्य रूप से रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जे पी तिवारी, त्रिभुवन सिंह, इदरीश खान, खुर्शीद अहमद आदि लोग मौजूद रहे हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?