एक आहुति भारतीय क्रिकेट टीम के नाम

By: Sivprkash Pandey
Nov 19, 2023
108

गाजीपुर : ए एम राक कुमारी पब्लिक स्कूल राजकुमारी  बिजहारी के प्रांगण में कल 19 November को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजय हो इसके लिए बच्चे तथा अध्यापकों ने मिलकर एक यज्ञ का आयोजन कर गायत्री तथा महामृत्युंजय मंत्र से सभी ने आहुति दी तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया, तत्पश्चात विजय के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अंकुर,शुभम्,सौरभ,जिगर,आर्यन,जागृत,सलोनी,आंचल,अन्नू,अनन्या अदिति इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अत्यधिक सहयोग किया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, शम्भू सिंह, राजेश राजभर, जितेन्द्र कुमार,गनेश चौहान, मनीष कुमार सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। ।।जय हिन्द ।।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?