आखिरकार चकमार्ग को किया गया चिन्हित,अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई:तहसीलदार

By: Sivprkash Pandey
Nov 11, 2023
289

गाजीपुर :  जखनिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत  बिजहरी में चकमार्ग खाते की भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार की देर शाम  डीएम आर्यका अखौरी के आदेश पर राजस्व टीम ने पैमाइश  कर चिन्हित किया ।  फोन पर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने कहा कि  अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राजस्व टीम हमेशा तैयार है।

गौरतलब है कि   बिजहरी गांव के पांडे का पुरा मौजा  के पास १०० मीटर एक चकमार्ग पर दो किसानों ने  वर्षों से अतिक्रमण कर खेती  कर रहे  हैं।इस अतिक्रमण के चलते राहगीरों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना  पड़ रहा था।इसकी शिकायत पूर्व सीएम   से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के अलावा डीएम गाजीपुर और एसडीएम जखनिया से कई बार की गई थी।कई  उप जिलाधिकारी भी मौके पर गए थे ,लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो सका ।हालांकि पूर्व  हलका लेखपालों ने इसे सीएम पोर्टल पर निस्तारित दिखा दिया था। आखिरकार पिछले दिनों   इस अतिक्रमण की लिखित शिकायत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा।

राजस्व टीम पहुंची मौके पर

जखनिया तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के आदेश पर १०नवंबर को राजस्व टीम बिजहरी 

गांव पहुंची  और  पहले  चकमार्ग का  पैमाइश करवाया गया। इसके बाद चकमार्ग को चिन्हित किया गया। इस पैमाइश के दौरन कानूनगो  महेंद्र अमरनाथ,हलका लेखपाल महेंद्र प्रजापति, अन्य लेखपाल दिनेश यादव, अनिकेत यादव, मन्नू  यादव ,ग्राम प्रधान कमलेश  यादव के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?