अनियंत्रित बाइक पलटने से तीन छात्र हुए घायल

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 22, 2023
261

By : विवेक सिंह 

सेवराई : (गाजीपुर )गहमर थाना के सेवराई गांव के पास अनियंत्रित बाइक पलटने से तीन छात्र हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के पास शनिवार की शाम स्कूल से घर लौट रहे बाइक सवार छात्र अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवराई गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत कुशवाहा ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की जानकारी होने पर छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?