सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी के छापेमारी का विरोध आप पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला

By: Mohd Haroon
Oct 04, 2023
57

जौनपुर : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची। यह छापेमारी राज्यसभा संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हो रही है। इसी के विरोध में आज दिनांक 4 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन करना पार्टी द्वारा सुनिश्च किया गया।

इस संदर्भ में आज दिनांक 4 अक्टूबर दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) के अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह वत्स उपास्थित हुए। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव के एडवोकेट शैलेंद्र यादव द्वारा किया गया।

उक्त प्रदेश में प्रमुख रूप से शामिल हुए पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला उप सचिव अंतिमा मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एच.एन तिवारी,यूथ विंग प्रदेश सचिव आशुतोष मौर्या, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा,  जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल धर, यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, संजय पाल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, cyss अमित विश्वकर्मा, बंटी अग्रहरि, महेश यादव, धीरज कुमार, विशाल यादव, रिजवान खान, सूरज कनौजिया, गोलू चौबे, अशोक यादव, श्यामलाल पटेल, केपी गुप्ता, रामनरायण, जियाल, गोविंद कुमार, गोलू, अभिषेक प्रजापति, विराज प्रजापति, चंदन मौर्य, नवीन प्रजापति इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया।पूर्वांचल ब्रांच प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को पूरे देश में अगर सबसे ज्यादा किसी से डर लग रहा है तो वह आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से है। सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की कार्यवाही मोदी के बौखलाहट का नतीजा है जब से इंडिया गठबंधन तैयार हुआ है मोदी को अपनी आंख के सामने 2024 लोकसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से हार दिखाई पड़ रही है। 

जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जिस तरह आज सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ईडी का छापा मारा गया है यह साफ दर्शाता है कि ईडी इस समय सिर्फ केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर गलत कार्य कर रही है लेकिन इससे हम डरेंगे नहीं बल्कि और मजबूत होंगे जिस तरह से ईमानदार पत्रकारों, नेताओं और बुद्धिजीवियों के ऊपर सीबीआई और ईडी का हमला हो रहा है यह बहुत देश के लिए एक चिंता का विषय है।

पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह वत्स ने कहा कि  जिस तरह आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है की एक ईमानदार नेता के खिलाफ ईडी द्वारा गलत कार्य कर उनके छवि को बदनाम किया जा रहा है 

जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि हम सभी आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता है और हम ईडी और सीबीआई से डरने वाले नहीं है क्योंकि हम सही हैं और गलत के खिलाफ हम हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे क्योंकि आम आदमी पार्टी एक क्रांतिकारी पार्टी है जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि जिस तरह वर्तमान समय में CBI व ED तथा कुछ और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिर्फ ज्यादातर विपक्ष को निशाने पर लिया जा रहा है इससे साफ़ पता चलता है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सिर्फ इस समय विपक्ष को बदनाम और मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करना चाहता है ।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?