बैडमिंटन हाल में सिन्थैटिक कोर्ट का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

By: Izhar
Sep 15, 2023
201

गाजीपुर : जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में निर्मित बहुउद्देशीय  हाल में जिला प्रशासन द्वारा बैडमिंटन हाल में सिन्थैटिक कोर्ट लगाया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कर कमलों द्वारा सायंकाल में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा एक गौरव विकास के लिए सिन्थेटिक बैडमिंटन कोर्ट को लगाया गया है। इसका फायदा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ीं उठाये तभी इसका लगना सार्थक होगा। उद्घाटन के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक  ओमवीर सिंह , अपर जिलाधिकारी, अरूण कुमार सिंह  उपजिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी  चन्द्रशेखर, उपजिलाधिकारी  निशान्त उपाध्याय , उपजिलाधिकारी  पुष्पेन्द्र पटेल , नगर अधिकारी  गौरव कुमार, तहसीलदार जमानियां  देवेन्द्र , बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष  प्रहलाद राय, जिला बैडमिंटन सचिव  सन्तोष वर्मा, संरक्षक  हीरालाल जी,  योगेन्द्र, उपाध्यक्ष  राकेश आग्रहरी, डॉ0 ब्रिजेन्द्र, राजू सिंह, सन्तोष सिंह, पंकज प्रजापति, राजेश, गौरव एवं स्टेडियम के समस्त स्टाप व कोच उपस्थित रहें।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?