गाजीपुर मुंबई युनिटी की कुर्ला में बैठक हुई संपन्न

By: Izhar
Sep 05, 2023
325

मुंबई /गाजीपुर : अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो मुश्किल से मुश्किल काम में आसान हो जाता है या ऑनलाइन महाराष्ट्र की मुंबई में रह रहे हैं कमसारोबार गंगा व कर्मनाशा पार पर सटीक बैठ रही है। यहां के कमसारोबार गंगा व कर्मनाशा पार के लोगों ने मुंबई में गाजीपुर मुंबई युनिटी के नाम से एक संस्था चलाते है।

कोविद-19 के बाद से यह संस्था बनाई गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य मुंबई में रह रहे गाजीपुर जनपद वासियों को जोड़ना एवं एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करना। शुरुआती दौर मे उस समय के हालात को देखते हुए यह संस्था बनाई गई थी । उस वक्त कितने लोग परेशान थे कोविद-19 महामारी के कारण जल्दी कोई किसी की मदद नहीं कर रहा था। जिसको देखते हुए मुंबई में रह रहे गाजीपुर के लोगों ने मुंबई में कुर्ला में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने यह तय किया कि एक यूनिटी बनाया जाए जो मुंबई में रह रहे अपनी जनपद के हर जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार मदद की जा सके। 

गाजीपुर मुंबई युनिटी के अध्यक्ष मो मुश्ताक खान से खबरें आज भी से बातचीत में बताया कि कोंविड-19 के समय में हालात को देखते हुए हम लोगों ने गाजीपुर मुंबई युनिटी के नाम से संस्था बनाई और लोगों को जोड़ना शुरू किया गया। ये संस्था हमेशा एक दुसरे कि मदद करने के लिए हमेशा खड़ी रहती है।

जिसके लिए हर रोजगार करने वाले या जो भी सक्षम लोग हैं उस महीने का चंदा जो भी हो सके इकट्ठा किया जाए। वही पैसा जो यहां पर लोग रह रहे हैं जो परेशान है, बीमारी है, या कोई हादसा हो गया या किसी उनके जानने वालों में गांव के अंदर गाजीपुर जनपद के अंदर कोई इस तरह का परिवार हो जो मजबूर हो किसी बच्ची की शादी नहीं हो रही है। कोई बच्चा कोई परिवार ऐसा परेशान है तो यह संस्था उसकी मदद करती है। यह संस्था के माध्यम से बहुत से लोगों की मदद की गई। फिलहाल संस्था को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है संस्था के सदस्य पूरे मुंबई क्षेत्र में रह रहे गाजीपुर के लोगों को संस्था से जोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। ताकि प्रदेश में भी अपनेपन का एहसास हो सके और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद की जा सके। इस बैठक की अध्यक्षता मो जावेद खान ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से इश्तियाक खान, अशरफ खान,जावेद खान,ऐनाम खान, इमरान खान,सलाम खान, अशफाक खान, वकील खान नायब सदर, साहाब खान,इरफान खान, शकील खान (भुवर), दिलावर खान, शलाउद्दीन खान, रियाजउद्दीन खान,शुवैब खान,नुरैन खान, अमर कान्त, निरंजन, अमरजीत,धन्नजय, और क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?