हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस बिभिन्न कार्यकर्मो के साथ मनाया गया

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 16, 2018
516

उत्तर प्रदेश:सेवराई स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र के समस्त स्कूलों सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।                                              तहसील मुख्यालय पर विधायक सुनीता सिंह ने उप जिलाधिकारी मोहम्मद कमर के साथ संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। इस बीच क्षेत्र के संत श्री राम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद नागपंचमी के तहत बच्चों में कबड्डी कुश्ती इत्यादि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

क्षेत्र के संत शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात नागपंचमी के तहत विद्यालय परिसर में ही बच्चों में कुश्ती दौड़ कबड्डी इत्यादि प्रतियोगिताएं कराई गई। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी कक्षा 9 और 10 के बच्चों में कक्षा 10 की तरफ से खेलते हुए ओंकार पांडेय की टीम ने कक्षा 9 के सत्यम सिंह की टीम को 16-30 से मात देते हुए कबड्डी प्रतियोगिता में विजय श्री हासिल की। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 7 के दीपक प्रथम, रवि कुमार द्वितीय व कक्षा 9 के आयुष तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजई प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक डॉ अशोक कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य भरत लाल जी द्वारा  संयुक्त रुप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार वर्मा, विवेक कुमार पांडेय, कंचन राय, ईशा सिंह, अरीबा, नीमा सिंह, जितेंद्र राम, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?