चंद्रयान 3 के लैंडिंग का साक्षी बना अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल

By: Sivprkash Pandey
Aug 24, 2023
98

गाजीपुर : चंद्रयान 3 के लैंडिंग का साक्षी करंडा क्षेत्र अंतर्गत कटरिया स्थित अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समस्त अध्यापक और छात्र। इसरो द्वारा लांच चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के सीधा प्रसारण को विद्यालय के प्रबंधक मनिंदर पाण्डेय व प्रधानाध्यापक अंकित पाण्डेय के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देखा।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 ने किया साॅफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम प्रोजेक्टर के माध्यम से लाईव देखा। बच्चे काफी उत्साहित दिखे और उन्हें कुछ सीखने का अवसर भी मिला। इसी लैंडिंग के साथ भारत ने अपने सफलता का परचम लहरा दिया है। जिससे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में उत्साह और खुशियां मनाई जा रही है।

14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 लांच हुआ है यह भविष्य में जल पाए जाने वाले संभावित ग्रह, अन्य ग्रहों की जानकारियां के साथ साथ की जानकारियां उपलब्ध करेगी। बच्चे काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने काफी जानकारियां प्राप्त की।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?