दलितों और मुस्लिमों को एक साथ ला रहा है जय जवाहर जय भीम अभियान- शाहनवाज़ आलम

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 11, 2023
48


दलित महिलाओं में प्रियंका गाँधी सबसे लोकप्रिय नेता

अल्पसंख्यक कांग्रेस का जय जवाहर-जय भीम अभियान का चौथा दिन पूरा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा 'जय जवाहर - जय भीम' अभियान का आज चौथा दिन पूरा हुआ। 7 से 13 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में 5 लाख दलित परिवारों तक अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में कहा कि अभियान के तहत रोज़ प्रत्येक ज़िले में क़रीब 3 सौ से ज़्यादा दलित परिवारों को कांग्रेस से जुड़ने की अपील की जा रही है। जिसका उम्मीद से ज़्यादा उत्साहजनक परिणाम मिल रहा है। दलित बुज़ुर्गों में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी जी द्वारा दलित परिवारों को दिया गया ज़मीन का पट्टटा आज भी चर्चा का विषय है तो वहीं महिलाओं में प्रियंका गाँधी जी का दलित उत्पीड़न पर संघर्ष का चर्चा होना उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस समय दलित महिलाओं में प्रियंका गाँधी सबसे लोकप्रिय नेता हैं। 

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि घर-घर जाकर अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को समझा रहे हैं कि मुस्लिम पूरी तरह कांग्रेस में आने का मन बना चुके हैं अब उन्हें भी अपने पुराने घर लौट आना चाहिए ताकि भाजपा को सत्ता से हटाया जा सके। इसके लिए एक पर्चा भी वितरित किया जा रहा है। जिसमें विस्तार से बताया गया है कि कैसे दलितों की ज़मीन गैर दलितों द्वारा खरीदे जाने पर कांग्रेस सरकारों द्वारा लगाई गयी क़ानूनी रोक को योगी सरकार ने बदल दिया है। जिससे दलित समाज से ज़मीनें छीन लिए जाने का रास्ता खुल गया है। पर्चे में यह भी बताया गया है कि कॉमन सिविल कोड के बहाने आरक्षण को खत्म करने की साज़िश की जा रही है।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?