बच्चा चोर महिला को यात्रियों ने पकड़ा

By: Nooman Babar
Jul 12, 2023
314


सेवराई : (गाजीपुर )गहमर से 12391 अप राजगीर - नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे गहमर गांव निवासी पवन सिंह उर्फ घुमंतु ने यात्रियों के सहयोग से बच्चा चोरी करने वाली एक महिला चोर को पकड़ा। पकड़ी गई आरोपी महिला को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।

गहमर गांव निवासी पवन सिंह उर्फ घुमंतु गहमर रेलवे स्टेशन से सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस के शयनयान श्रेणी में सवार हुए। ट्रेन गहमर स्टेशन से आगे गई तो उनकी नजर गोद में बच्चा लिए एक महिला पर पड़ी। महिला बच्चे के गले की माला, हाथ का कड़ा और पैर में पहने चांदी की पायल खोल रही थी। यह देखकर पवन को शक हुआ कि बच्चा महिला का नहीं है। महिला बच्चे को चुराकर भाग रही है।उन्होंने यात्रियों के सहयोग से महिला को पकड़ लिया। महिला से पूछताछ करने पर वह किसी बात का संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थी। इस पर पवन व ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों का शक और भी पुख्ता हो गया। उन्होंने बच्चे और महिला को आरपीएफ के हवाले कर दिया। पवन सिंह ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब छह से सात माह है। उन्होंने बताया कि महिला को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। हालांकि महिला आरपीएफ को अपना सही नाम पता नहीं बता रही थी। आरपीएफ द्वारा महिला के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?