ट्रेन से गिरकर एक महिला घायल , जिला अस्पताल रेफर

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 09, 2023
165

By : नोमान बाबर 

सेवराई : (गाजीपुर) बृहस्पतिवार की सुबह में बक्सर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय पैसेंजर ट्रेन से एक महिला गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला कुछ भी बता पाने में असमर्थ है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी।

दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के बकैनिया देवकली के बीच बक्सर से पीडीडीयू जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक महिला घायल अवस्था में मिली। स्थानीय कुछ लोगों की नजर उक्त घायल महिला पर पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने गहमर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि बकैनिया देवकली के बीच एक महिला पैसेंजर ट्रेन से गिर कर घायल हो गई है। महिला अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है, जिससे उसकी पहचान नहीं की जा सकी। महिला के परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?