कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश, सौंपा पत्रक

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 09, 2023
128

सेवराई : (गाजीपुर) तहसील मुख्यालय स्थित स्थानीय बाजार में कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर के बावजूद तहसील प्रशासन के द्वारा अलाव ना जलाने के कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण एवं अलाव जलाने की मांग की है।

उप जिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में बताया कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी तक प्रशासनिक तौर पर कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गया है। जिससे रोजमर्रा के कामों में लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है। वही भदौरा रेलवे स्टेशन होने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि ठंड के कारण व्यवसाई हो आने वाले राहगीरों को कई बार तबीयत भी बिगड़ चुकी है। बताया कि ठंड रात होने के बावजूद बाजार में लगे बिजली के पोल पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे चोरी अन्य तरह के अपराधिक गतिविधियां होने का भय सताते रहता है। बाजार में सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई ना की जाने से भी गंदगी का अंबार लगा रहता है। स्थानीय व्यवसाय उप जिलाधिकारी को पत्रक सोते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं के बाबत अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निस्तारण की मांग की है। अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

इस मौके पर शोभनाथ जायसवाल, हीरामन राम, अख्तर खान, संजय कुमार, असगर अली, सुधाकर, मोनू, विकास कुमार, हीरा गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?