भाजपा की ओर से धर्मवीर संभाजी राजे छत्रपति के बारे में आपत्ति बयान देने के पर अजीत पवार के विरोध मे प्रदर्शन

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 04, 2023
258


पनवेल :खारघर भाजपा की ओर से विपक्षी दल के नेता अजीत पवार के छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में निराधार बयान का भर हाउस में नागपुर विधानमंडल सत्र के दौरान विरोध किया गया।

भारतीय जनता पार्टी खारघर मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज हम सबके आदर्श हैं। उनकी आलोचना करना गलत है और हम इस बयान की निंदा करते हुए चेतावनी देते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द देश और लोगों से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा कड़ा विरोध होगा।

पनवेल महानगरपालिका के पूर्व नगरसेवक शत्रुघ्न काकड़े ने गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को बार-बार मिटाया और बदला जा रहा है और ऐसा करने वालों का हम विरोध करते हैं।खारघर भाजपा ने खारघर रेलवे स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि राकांपा नेता और विधान सभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार का यह बयान कि छत्रपति संभाजी महाराज एक धार्मिक नायक नहीं थे, बल्कि एक आत्मरक्षक थे, अपमानजनक था।


इस अवसर पर अध्यक्ष बृजेश पटेल मा.संवाददाता अभिमन्युशेठ पाटिल, प्रवीण पाटिल, शत्रुघ्न काकड़े, रामजीभाई बेरा, एड. नरेश ठाकुर, नीलेश बाविस्कर,गुरु गाइकर,महासचिव दीपक शिंदे, कीर्ति नवघरे, उपाध्यक्ष दिलीप जाधव, उपाध्यक्ष रमेश खडकर, युवा मोर्चा महासचिव अमर उपाध्याय,सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर मोना आडवाणी,महिला महासचिव साधना पवार,कंचन बिड़ला शोभा मिश्रा, सुशीला शर्मा, निर्मला यादव, जालपा शास्त्री,प्रचार प्रमुख प्रभाकर बांगड़,वार्ड-5 अध्यक्ष वासुदेव पाटिल,वार्ड-3 अध्यक्ष मुनाफ पटेल, अनीता जाधव,विनोद ठाकुर, भरत कोंधलकर, काशीनाथ घरात,संतोष शर्मा,वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ संयोजक नवनीत मारू, संजय शर्मा,आनंद मोक्षी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ सह संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी,आध्यात्मिक प्रकोष्ठ संयोजक नवलकुमार मोरे, योगिंद्रम कोटरी, पवित्रा कोटरी, बिजनेस सेल सह संयोजक अशोक जांगिड़,दिलीप आडे,प्रवीण बेरा आदि शामिल हैं. कार्यकर्ता, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे और जोरदार नारे लगाए और विरोध किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?