दहेज रहित आदर्श विवाह हुआ संपन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 29, 2022
165

सेवराई : (गाजीपुर) स्थानीय तहसील क्षेत्र के अतिप्राचीनतम सेवराई गढ़ी ग्राम रामलीला समिति सेवराई द्वारा श्रीराम - सीता विवाह के वर्षगांठ पर एक जोड़े का दहेज रहित आदर्श विवाह समिति के पुरोहित निर्मल पांडेय व व्यास दीनानाथ गिरी के वैदिक विधि अनुसार संपन्न हुआ, जो कि पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहा है। दहेज रहित इस विवाह में गांव व क्षेत्र के हजारों लोगों सहित जमानियां विधायक ने भी शिरकत की और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। इस मौके पर धनुष यज्ञ श्रीराम-सीता विवाह रामलीला का भी सजीव मंचन किया गया। 

अगहन सदी शुक्ल पक्ष पंचमी को श्रीराम-सीता विवाह के वर्षगांठ के मौके पर सेवराई गढ़ी ग्राम रामलीला समिति सेवराई द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत सेवराई गांव के चेखुरी शर्मा की पुत्री नीतू शर्मा व मलसा गांव निवासी स्व0 बच्चुलाल विश्वकर्मा के सुपुत्र अनरजीत विश्वकर्मा का दहेज रहित आदर्श विवाह वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस मौके पर समिति के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ व श्री राम सीता विवाह का मंचन भी आयोजित किया गया। जिसमें जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह सहित गांव व क्षेत्र के गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने । इस विवाह को लेकर समिति द्वारा निमंत्रण पत्र भी बकायदे देकर लोगों को आमंत्रित किया गया था। इस ऐतिहासिक पल का क्षेत्र के लोगों का बेसब्री से इंतजार था। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में गहमर थाना व पुलिस चौकी सेवराई की पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा में लगी रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव सुमंत सिंह सकरवार, कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह, अभिमन्यु सिंह, नित्यानन्द पांडेय, हरिनारायण सिंह, निदेशक गौरव सिंह, अश्वनी सिंह, गोपाल यादव, विवेक उपाध्याय, रामअवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?