यातायात माह के दौरान 30 वाहनों का किया गया चालान

By: Mohd Haroon
Nov 27, 2022
184

जौनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जौनपुर की पुलिस यातायात माह को लेकर लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज नगर के ओलंदगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमो का उलंघन व लाइसेंस ना होने पर लगभग 30 मोटरसाइकिल का चालान किया है।

आपको बता दे कि जौनपुर जनपद में यातायात माह नवंबर की शुरुआत में पुलिस प्रशासन ने रैली निकालकर कालेजो में प्रतियोगिता कराकर तमाम लोगों को जागरूक किया था और यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने की अपील भी की थी। यातायात निरीक्षक कंतु राम पाल ने बताया की हमारे द्वारा लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है जिससे लोगों की यात्रा सुगम और सरल सुरक्षित हो सके। इसी क्रम में आज 30 लोगों के चालान किया गया।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?