ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में गांधी-नेहरू सड़क पर उतरे

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 18, 2022
185


बुलढाणा : भारत जोड़ो यात्रा ने आज इतिहास रच दिया। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रपौत्र राहुल गांधी, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों की विरासत को संजोए रखने वाले दो सम्माननीय व्यक्तित्व आज भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ शामिल हुए देश को बचाने के लिए गांधी-नेहरू ने यह संदेश दिया कि तानाशाही सरकार भले ही देश के संविधान और लोकतंत्र का अतिक्रमण कर रही है, लेकिन हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। 

जब ब्रिटिश सत्ता की तानाशाही हुकूमत देश में जुल्म और अत्याचार कर रही थी तब गांधी - नेहरू जनता की आवाज उठाते हुए सड़क पर उतर आए थे। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के हजारों लोगों ने आज स्वतंत्रता संग्राम के ज्वलंत इतिहास को फिर से अनुभव किया। राहुल गांधी और तुषार गांधी आज सड़कों पर उतरे और भाजपा के तानाशाही शासन के खिलाफ लोगों की आवाज उठाई। एक बात याद रखें, जब भी नफरत, हिंसा, आतंक, अन्याय, अत्याचार का उदय होगा गांधी-नेहरू भाईचारा, अहिंसा, न्याय और न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को बनाए रखने के लिए हर युग में खड़े होंगे।

चमन में फूल खिलते रहेंगे, अहिंसा-न्याय-बंधुत्व।

क्योंकि खा रहे चमन में, इस बहाने गांधी-नेहरू


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?