बिहार को तस्करी के लिए जा रहा शराब के साथ शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 19, 2018
331

रिपोर्ट: मारूफ़ अहमद खान                        उत्तर प्रदेश:सेवराई  बुधवार को दोपहर दो बजे अंग्रेजी शराब के साथ बिहार में तस्करी के लिए जा रहा शराब  तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सेवराईं चौकी इंचार्ज रमेश कुमार को मुखबिर द्वारा  सूचना मिली कि एक व्यक्ति कामाख्या विद्यापीठ स्कूल सेवराई के पास शराब लेकर कर्मनाशा नदी की तरफ बिहार प्रान्त जाने की तैयारी कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर  चौकी इंचार्ज ने वाहनों की चेकिंग अभियान शुरु कर दी।  इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लिए हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी झोले की तलाशी ली तो उसमे उत्तर प्रदेश निर्मित 45 क्वार्टर अंग्रेजी 8 पीएम व्हिस्की मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम मुहम्मद खलील पुत्र बरकाती अंसारी ग्राम-कटरा कला, थाना-मोहनियां, बिहार बताया। माल सहित आरोपी को पुलिस थाने लेकर गई।और  सुसंगत धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में सेवराई चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि एक शराब तस्कर को 45 सीसी शराब के साथ पकड़ा गया है जिसको सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?