व्रती महिलाओं के द्वारा उदयागामी सूर्य को अर्घ्य दिया

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 01, 2022
213


सेवराई : (गाजीपुर) स्थानिय तहसील क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा पर व्रती महिलाओं के द्वारा उदयागामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सुबह 4:00 बजे से ही घाट पर महिलाएं परिवार के साथ पहुंचकर पारंपरिक छठ गीत गाते हुए पूजा-पाठ में जुट गई थी। सूर्य उदय के साथ ही सभी महिलाओं ने जलाशयों में खड़े होकर संतान के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि शांति के लिए भगवान भास्कर को स्मरण करते हुए अर्घ्य दिया।

स्वयंसेवी संस्थानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे घाट पर निशुल्क चाय और जलपान की दर्जनों स्टाल लगाए गए थे। छठ पूजा समिति सेवराई के द्वारा व्रती महिलाओं के पारण हेतु जूस और पानी की बोतल दी गई। तहसील क्षेत्र के बारां, मनिया, गोड़सरा, भदौरा, मिश्रवलिया, देवकली, गहमर दिलदारनगर,उसिया,सहित विभिन्न स्थानों पर तालाबों जलाशयों नहर और गंगा घाटों पर छठ पूजा की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

छठ पूजा के बाद लोगों द्वारा ईख के टुकड़े और दीयों को वही घाट और पानी में फेंक दिए जाने के कारण चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा रहा। छठ पूजा समिति के द्वारा लगातार एलाउंसमेंट करने के बावजूद लोगों द्वारा घाट पर साफ सफाई को दरकिनार करते हुए ईख और पूजा सामग्रियों के अवशेष फेके गए। लोगों के द्वारा घाट के मनोरम छटा को अपने कैमरे में कैद करने के लिए खूब सेल्फी ली गई। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं के छोड़े गए कपड़ों को परिजनों के द्वारा धोकर पुण्य अर्जित किया गया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय अपने हमराहीयो के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण सील रहे। ऐतिहासिक परेमन शाह पोखरा सेवराई पर चौकी पुलिस के द्वारा लगातार चक्रमण किया जा रहा था। लोगों ने पोखरा स्थित राम जानकी मंदिर एवं अस्थाई सूर्य रथ का दर्शन पूजन किया। महिलाओं के द्वारा घाट पर अन्य लोगों को भी प्रसाद का वितरण किया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?