अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय पर सेमिनार कैम्प का आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 11, 2022
159


गाजीपुर : माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार आज दिनांक 11.10.2022 को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय पर सेमिनार/कैम्प का आयोजन कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, रायगंज, गाजीपुर में किया गया। जागरूकता शिविर में श्रीमती कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, श्रीमती नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी, गाजीपुर, श्रीमती लक्ष्मी मौर्या जिला समन्वयक, श्रीमती शिखा सिंह जिला समन्वयक, श्रीमती प्रियंका प्रजापति केस वर्कर, श्रीमती तहसान फात्मा सहायक अध्यापिका, अरशी हुसैन सहायक अध्यापक, नाज कमाली शिक्षा मिश्र व छात्र-छात्राए उपस्थित हुए।

पूर्णकालिक सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि दुनिया की तरक्की के बीच लड़कियां आज भी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है। सांस्कृतिक बाधांए, शिक्षा की कमी, सुरक्षा के मुद्दे और बहुत कुछ चुनौतिया हैं, जिनसे लड़कियां आज के समय में लड़ रही है। इन चुनौतियों को रोशनी में लाने के लिए पूरी दुनिया में ये दिन मनाया जाता है।महिला कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिन लैंगिक समानता और लड़कियों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता हैं। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में लड़कियों की चुनौतियों और जरूरतों की ओर ध्यान आकर्षित करना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

जिला समन्वयक लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि हमारा यह अधिकार है कि जो काम लड़के कर सकते हैं, हम लड़किया भी कर सकती है। जमीन के साथ आसमान में फर्राटा भर सकती है। हौसले को पंख लगाकर उड़ना माता-पिता ने सिखाया है। काबिलियत वहां पहुंचा सकती है जहां वह जाना चाहती है। वन स्टाप सेंटर गाजीपुर की केस वर्कर प्रियंका प्रजापित ने बताया कि साल 2022 के अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- ”अब हमारा समय हैं- हमारे अधिकार हमारा भविष्य  








Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?