गोमती तट पर बना शक्ति कुण्ड में प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 06, 2022
251


By : मो0 हारून 

जौनपुर : बुधवार को रुक-रुक कर हो रही तेज वर्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारम्भ हुआ जो शाम देर रात तक समाप्त हुआ। इस दौरान जय माता दी जैसे जयघोष से पूरा वातावरण देवीमय रहा। इसके पहले श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव व शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने अहियापुर पर पूजन के उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। पूरी रात शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग पर चलती रही जो विसर्जन घाट नखास पहुंचकर गोमती तट पर बनाये गये शक्ति कुण्ड में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान पूरे शहर में विद्युत सजावट के साथ आकर्षक झांकियां व मनमोहक लाग भी निकाली गयीं जो शोभायात्रा का खूबसूरत अंग रहा। महासमिति से जुड़े लोग चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। तेज खराब मौसम के बावजूद भी लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा, तभी तो इस मौसम में भी विसर्जन देखने के लिये शाही व सद्भावना पुल पर हुजूम उमड़ा रहा। लगभग 200 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?