ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 29, 2022
395

By : मो0 हारून

जौनपुर : प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर रविवार रात टेकारी मोड़ के पास हुए हादसे में बाइक सवार  प्रियेश (26) और उसके दोस्त विनोद जायसवाल (28) की मौत हो गई। संकल्प सवेरा सिकरारा थाना क्षेत्र के देहजुरी गांव के पाश प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर रविवार रात टेकारी मोड़ के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के देहजुरी गांव निवासी प्रियेश उर्फ लाखा(26) अपने दोस्त गुलजरगंज निवासी विनोद जायसवाल(28) और शेरवा गांव निवासी अजीत यादव(27) अपाचे बाइक से मछलीशहर गए थे। रात में घर लौटते समय समय टेकारी मोड़ के पास एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस हादसे में लाखा और विनोद की मौत हो गई। वहीं अजीत की हालत गंभीर देख आसपास के लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में मृत लाखा ग्राम प्रधान का भाई था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?