जिलाध्यक्ष महेंद्रशेठ घरात के नेतृत्व में उरण से शुरू हुई आजादी गौरव पदयात्रा

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 10, 2022
203


By : सुरेन्द्र सरोज

पनवेल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायगढ़  कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री.महेंद्रशेठ घरत नेतृत्व में आज़ादी गौरव पदयात्रा की शुरुआत 9 अगस्त को जासई से  हुई थी। जासई में शहीद स्मारक मानवंदाना और दिवंगत स्वर्गीय  दी , बा  पाटिल साहेब को प्रणाम करने के बाद जासई, चिरले, गावठाण, वेश्वी, दिघोडे, विंधणे, भोम, से लेकर चिरनेर तक 1930 के शहीदों के स्मारक के पास पदयात्रा का समापन किया गया।  20 से 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री.  महेंद्रशेठ घरात के नेतृत्व में इस पदयात्रा के दौरान रायगढ़ जिला कांग्रेस पदाधिकारी श्री.  चंद्रकांत पाटिल, श्री.  राजाभाऊ ठाकुर, श्री.  मिलिंद पडगांवकर, सौ.  श्रद्धा ठाकुर, श्री.  विनोद म्हात्रे, डॉ.  मनीष पाटिल, श्री.  अखलाक शिलोत्री, श्री.  किरीट पाटिल, श्री.  मार्तंड नखावा, श्री.  संजय ठाकुर, श्री.  महेंद्र ठाकुर, सौ.  रेखा घरात सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?