गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में लगी आग लाखों का हुआ नुक़सान

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 16, 2022
213

By : मो0 हारुन

जौनपुर : बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भुगंज बाजार में उतरीजपुर निवासी अच्छेलाल मोदनवाल के घर में रात लगभग नौ बजे के आस-पास गैस सिलेंडर रिसाव होने के कारण भीषण आग लग गई।आग लगने से बक्शे में रखे पैंतीस हजार रुपए सहित कीमती सामान जल कर नष्ट हो गया।आग लगने से परिवार में को अन्य घटनाएं नहीं घटी है परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि सम्मलित दोनों परिवार का आग लगने से लगभग सवा लाख तक का नुक़सान हुआ है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सहित हल्का लेखपाल को बता दिया गया है। घटना में भारी नुक़सान से गरीब  परिवार में दुखों का पहाड़ गिर गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?