अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद मे 2 लाख 94 हजार 5 सौ पौधरोपण किया गया।

By: Izhar
Jul 06, 2022
172


गाजीपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद मे आज 2 लाख 94 हजार 5 सौ पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के अंतर्गत 6 जुलाई को शक्ति वन में नारी शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण कार्य कराया गया। गाजीपुर जनपद में 6 जुलाई को 4 शक्ति वनों की स्थापना की जा रही है जिसमे आज गहमर में पूर्व विधायक जमानिया श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा शक्ति वन में त्रिदेवी वृक्षों का रोपण किया गया जिसमे नीम मां दुर्गा के रूप में, कदम मां पार्वती के रूप में एवं आम मां सरस्वती के रूम में रोपित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पूर्व विधायक द्वारा शक्ति वन के महत्व का वर्णन किया गया । उनके द्वारा बताया गया की प्रत्येक नारी मां शक्ति रूप है अगर वह चाहे तो पर्यावरण संरक्षण में प्रतिभाग कर अपने वातावरण को सुधार सकती है। उन्होंने छात्राओं से अहवाहन किया की वे 5 - 5 पौधों का रोपण कर उन्हें सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा की महिला शक्ति चाहेगी तो अपने बच्चो के जन्मदिवस पर अब से एक-एक पौध जरूर रोपित करेगी। प्रभागीय वनाधिकारी गाजीपुर द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं शक्ति वन रोपित किए जाने की मंशा का उल्लेख किया । उनके द्वारा छात्राओं से अनुरोध किया गया की वह अपने विद्यालय में लगे पौधों का संरक्षण करें।



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?